{"_id":"696fc2dcf31ac93e18059914","slug":"a-truck-hits-a-scorpio-full-of-devotees-returning-from-ganga-bath-10-injured-pratapgarh-news-c-3-1-ald1030-806812-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली के सुखपाल नगर बाईपास के करीब मंगलवार की रात 10 बजे बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे समेत 10 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को हटाकर आवागमन बहाल कराया गया।
मध्य प्रदेश के रीवा के खटकर से गंगा स्नान करने के लिए स्कॉर्पियो से अमृतलाल गुप्ता (42) अपने परिवार के साथ प्रयागराज आए थे। मंगलवार को स्नान करने के बाद मानगढ़ धाम दर्शन करने गए थे। वहां से सभी अयोध्या दर्शन करने के लिए जा रहे थे। सुखपाल नगर बाईपास के करीब सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। जिससे स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
हादसे में घायल अमृतलाल, उसकी बेटी श्रेया गुप्ता (12), बेटा श्रेयांश गुप्ता, पुष्पेंद्र, सविता गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, कंचन गुप्ता, गोल्डी गुप्ता, श्रेयांशी गुप्ता और शुभ गुप्ता घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे सीओ सिटी प्रशांत राज ने सभी के इलाज का प्रबंध कराया।
Trending Videos