फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A young man committed suicide by consuming poisonous substance

Pratapgarh News: जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by consuming poisonous substance
अंतू इलाके के राजापुर कला गांव में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। बुधवार की सुबह 24 वर्षीय अतुल कुमार पांडेय की तबीयत अचानक खराब होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां पर युवक ने चिकित्सकों से जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। एसआरएन पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अतुल दो भाइयों में छोटा था, अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता राजू पांडेय सरस्वती शिशु मंदिर गड़वारा में शिक्षक हैं। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। देरशाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed