{"_id":"6a3eb54ff681ad8cf40761e1","slug":"ac-bus-service-from-pratapgarh-to-lucknow-gets-the-green-signal-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-171393-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रतापगढ़ से लखनऊ के लिए एसी बस को मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ से लखनऊ के लिए एसी बस को मिली हरी झंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ डिपो से लखनऊ के लिए पहली एसी बस सेवा का शुक्रवार को आगाज हो गया। सुबह ठीक आठ बजे सीओ ट्रैफिक अनिल राय, डिपो के केंद्र प्रभारी राकेश सिंह, रत्नाकर त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
ट्रायल के रूप में शुरू हुई यह सेवा अब नियमित चलेगी। एसी बस के चलने से गर्मी और उमस में सफर करने वाले यात्रियों के चेहरे खिल उठे। पहली बार में ही बस पूरी तरह पैक रही।
संचालन प्रभारी रत्नाकर ने बताया कि बस सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर चलकर दोपहर सवा बारह बजे लखनऊ पहुंचेगी। पौने तीन बजे लखनऊ से चलकर रात पौने आठ बजे प्रतापगढ़ आएगी। उन्होंने बताया कि लालगंज के लिए यात्रियों को 62 तो सलवन 119 और रायबरेली के लिए 180 रुपये किराया चुकाना होगा।
विज्ञापन
वहीं, आलमबाग लखनऊ के लिए 333 रुपये किराया देना होगा। इस दौरान गिरीश, कैलाश मिश्र, सुरेश पांडेय, सत्य प्रकाश यादव, अजय राय, वेदप प्रकाश मिश्र मौजूद रहे।