{"_id":"6a037fdc7cf78dfd61092e44","slug":"accused-arrested-for-firing-in-civil-lines-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-167726-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सिविल लाइंस में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सिविल लाइंस में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइंस स्थित बस अड्डे के पास जनरल स्टोर पर तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी वैभव तिवारी को स्वाट टीम ने घर से गिरफ्तार किया है।
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सिधारी पट्टी निवासी वैभव तिवारी अपने एक साथी के साथ बाइक से परफ्यूम खरीदने जनरल स्टोर पहुंचा था। परफ्यूम की खुशबू पसंद न आने पर वैभव ने तमंचे से कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। किसी तरह स्टोर संचालक मो. गुलशन ने छिपकर जान बचाई थी।
आसपास के लोगों के पहुंचने पर हमलावर दोबारा हवाई फायरिंग कर बाइक फरार हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की थी।
आरोपी चिह्नित होने के बाद स्वाट टीम ने मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तारी की। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि आरोपी दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सिधारी पट्टी रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending Videos