फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accused arrested for swindling 61 lakh under the pretext of providing jobs

Pratapgarh News: नौकरी के नाम पर 61 लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for swindling 61 lakh under the pretext of providing jobs
पुलिस ने नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी कर फरार चल रहे आरोपी गधियावां निवासी नारायण दस को भोपालपुर मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पट्टी थाना क्षेत्र के फतूपुर निवासी सत्यानंद ओझा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि नारायणदास पांडेय और सुनील पांडेय ने यशोदानंदन माध्यमिक विद्यालय में लिपिक एवं चपरासी पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था।
विज्ञापन

फर्जी शासनादेश एवं कूटरचित अभिलेख तैयार कर कई अभ्यर्थियों से लगभग 61 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पट्टी-रेडीगारा मार्ग स्थित भोपालपुर मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था। इधर-उधर छिपकर जान बचा रहा था। वहीं, फरार आरोपी सुनील पांडेय की तलाश में भी पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आसपुर देवसरा थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज है। फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
प्रदीप सिंह, सीओ पट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed