{"_id":"6a74e4f0adbd4d57ad0a0ad5","slug":"admission-to-the-ba-program-will-be-granted-based-on-a-score-of-400-marks-and-to-the-bcom-program-based-on-300-marks-pratapgarh-news-c-3-noi1083-945739-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बीए में 400, बीकॉम में 300 अंक पर मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बीए में 400, बीकॉम में 300 अंक पर मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी करते हुए शुक्रवार को प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित की है।
कीडगंज में बीए, बीकॉम और बीएससी (गणित) प्रथम वर्ष में प्रवेश होगा। बीए के लिए सीयूईटी में 400 या उससे अधिक अंक प्राप्त सभी वर्गों के अभ्यर्थी व अनुसूचित वर्ग के सभी पात्र छात्र-छात्राओं को बुलाया गया है। बीकॉम में 300 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी और अनुसूचित वर्ग के सभी छात्र प्रवेश ले सकेंगे। वहीं बीएससी (गणित) में 275 या उससे अधिक अंक प्राप्त अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
जीरो रोड परिसर की छात्र शाखा में केवल छात्र अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। यहां भी बीए के लिए 400 व बीकॉम के लिए 300 या उससे अधिक सीयूईटी अंक निर्धारित किए गए हैं। अनुसूचित वर्ग के सभी पात्र अभ्यर्थियों को भी प्रवेश का अवसर मिलेगा। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच रिपोर्टिंग करनी होगी।