सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After the murder, the husband hung the body on the fan.

Pratapgarh News: हत्या के बाद पति ने पंखे पर लटकाया था शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
After the murder, the husband hung the body on the fan.
विज्ञापन
क्षेत्र के काशीपुर धमावां में रविवार को हुई विवाहिता की मौत का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने मामा की तहरीर पर आरोपी पति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गला दबाकर पहले पत्नी की हत्या की और बाद में साड़ी के फंदे से शव को पंखे से लटका दिया था।
Trending Videos

बेधन गोपालपुर की ज्योति देवी (35) की शादी काशीपुर धमावां निवासी सुनील कुमार के साथ हुई थी। रविवार की रात पति ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को साड़ी के फंदे से पंखे पर लटका दिया और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया। बेधन गोपालपुर निवासी विवाहिता के मामा ने पुलिस को तहरीर पति पर हत्या का आरोप लगाया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।
सोमवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed