सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Akhilesh Yadav will become Chief Minister in 2027: Shivpal

2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री : शिवपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav will become Chief Minister in 2027: Shivpal
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। वर्ष 2027 में सपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, दलित और ब्राह्मण समाज सब इस सरकार में परेशान हैं।
Trending Videos

बुधवार को प्रयागराज स्थित सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने जा रहे शिवपाल यादव का कुंडा के भदरी टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश में बदलाव की बयार चल पड़ी है। वर्ष 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी और कुंडा और बाबागंज की सीटों पर जीत हासिल करेगी। इस अवसर पर सुरेश यादव, गुड्डन राज पासी, बड़कऊ यादव, गुलाब यादव, राकेश कुमार, छोटू गौतम, इंद्रजीत व प्रमोद गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed