सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Priority is to solve problems in the court: Karunashankar

कचहरी में समस्याएं दूर करना ही प्राथमिकता : करुणाशंकर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Priority is to solve problems in the court: Karunashankar
विज्ञापन
कचहरी में जलभराव की समस्या है। शौचालय नहीं होने से वादकारी व अधिवक्ता हर दिन परेशान होते हैं। पेयजल समस्या का निस्तारण भी जल्द किया जाएगा। यह बातें बुधवार को कचहरी परिसर स्थित कार्यालय में जूनियर बार एसोसिएशन अध्यक्ष करुणाशंकर मिश्र ने कहीं।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि कचहरी में हर दिन पांच हजार से अधिक अधिवक्ता व वादकारी पहुंचते हैं। यहां पर पार्किंग की समस्या है। पार्किंग को जल्द दुरुस्त कराया जाए। साथ ही कचहरी परिसर में सघन तलाशी के बाद ही लोगों के प्रवेश को लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि मेरी प्राथमिकता होगी कि अधिवक्ताओं को मेडीक्लेम के लिए 20 की जगह 30 हजार रुपये की राशि दिलाई जाएगी। मृत्यु होने पर अधिवक्ताओं के परिजनों को मिलने वाली तात्कालिक सहायता राशि को बढ़ाकर 20 से 30 हजार रुपये किया जाएगा। उन्होंने बार की तरफ से परिजनों को मिलने वाली 2.25 लाख रुपये सहायता राशि को तीन लाख रुपये किए जाने की बात कही।
महामंत्री कौशलेश त्रिपाठी ने कहा कि जूनियर अधिवक्ताओं के लिए जल्द ही लाइब्रेरी संचालन का प्रयास किया जाएगा। अधिवक्ताओं के मामले की जांच को 36 घंटे में पूरी कराने के लिए पुलिस अफसरों से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की हर समस्या जल्द से जल्द निस्तारित कराया जाएगा। जूबाए अध्यक्ष व महामंत्री ने कलक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई, कैंटीन खुलवाने, नए अधिवक्ताओं को मानदेय दिए जाने के संबंध में जल्द प्रस्ताव तैयार कराने की बात कही। साथ ही बार-बेंच के बीच बेहतर समन्वय को स्थापित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed