{"_id":"69c423be067a6b64c6065d32","slug":"tried-to-kidnap-student-escaped-in-car-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-163099-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: छात्र को अगवा करने की कोशिश, कार से निकल भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: छात्र को अगवा करने की कोशिश, कार से निकल भागा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद के छात्र को कार सवार लोगों ने अगवा करने की कोशिश की। पेट्रोल पंप कर तेल भराने के दौरान छात्र वाहन से निकालकर भाग गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के शाहाबाद निवासी रमन निर्मल (16) बुधवार को भी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे साइकिल से कोचिंग के लिए निकला। छात्र के अनुसार, कोचिंग जाते समय रास्ते में कार सवार दो अज्ञात बदमाशों ने रोक लिया। रास्ते पूछने के बहाने बदमाशों ने उसे कार पर बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद कार में तेल खत्म हो गया।
बोतल में तेल लेने के बदमाश कार से नीचे उतरे। डंडिया गांव के समीप पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचे। इस बीच मौका पाकर छात्र कार से भाग निकाला। जान बचाकर घर पहुंचे छात्र ने आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों के साथ छात्र पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही लेकिन सफलता नहीं मिली।
वर्जन--
परिजनों के साथ छात्र पुलिस के पास पहुंचा था। उसकी शिकायत पर पेट्रोल पंप व आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। फिलहाल अभी तक बदमाशों को चिह्नित नहीं किया जा सका। जांच के बाद ही घटना की सत्यता का पता चल सकेगा।
बृजनंदन राय, एएसपी पश्चिमी।
Trending Videos

वर्जन