{"_id":"6a46bc1669dcd2377b03246f","slug":"allegation-of-transferring-a-female-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-171866-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फर्जी आदेश से महिला कर्मी का ट्रांसफर करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फर्जी आदेश से महिला कर्मी का ट्रांसफर करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय स्थित प्रधानाचार्य कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मी गरिमा सिंह ने प्रधानाचार्य पर डीएम का फर्जी आदेश जारी करने का आरोप लगाया है।
महिला कर्मी ने बताया कि उनकी तैनाती प्रधानाचार्य कार्यालय में है। प्रधानाचार्य ने ट्रांसफर मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में कर दिया है। आरोप है कि स्थापना पटल के लिपिक ने प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर युक्त एक पत्र जारी किया है। जिसमें महिला कर्मी के खिलाफ लगातार शिकायत प्राप्त होने की बात कही गई है। डीएम के आदेश का हवाला देकर कार्यस्थल में बदलाव का जिक्र है। नए कार्यस्थल पर ज्वाइन करने का आदेश दिया गया है। बताया कि डीएम कार्यालय से जारी पत्र के संबंध में जानकारी की गई, लेकिन प्रधानाचार्य द्वारा जारी आदेश पत्र में अंकित पत्रांक डीएम कार्यालय से जारी ही नहीं किया गया है।
पैथोलॉजी विभाग में कार्यरत महिला संविदा कर्मी को कार्यालय में संबद्ध किया गया था। कर्मचारियों की उपलब्धता होने पर महिला कर्मी को मूल स्थान पर ट्रांसफर किया गया है। डीएम के फर्जी आदेश की बात गलत है।
विज्ञापन
डॉ. सोमनाथ, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज