{"_id":"6a2da71c69ff49d662062484","slug":"an-hour-of-rain-offices-and-homes-inundated-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-170253-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: घंटे भर बारिश... दफ्तर-घर पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: घंटे भर बारिश... दफ्तर-घर पानी-पानी
विज्ञापन
शनिवार को सुबह हुई जोरदार बारिश से मेडिकल कॉलेज में पैथालॉजी के सामने भरा पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह 10 बजते ही अचानक सूरज बादलों में छिप गया। काले घने बादलों ने आसमान को आगोश में ले लिया। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने मौसम खुशगवार कर दिया।
करीब एक घंटे की बारिश में लोगों के घर और दफ्तर पानी-पानी हो गए। कहीं खंभे गिरे तो कहीं पेड़। शहर से गांव तक बत्ती गुल हो गई। वहीं, मौसम विभाग ने रविवार को भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बारिश से मेडिकल कॉलेज, एसपी कार्यालय, पीडब्ल्यूडी डाकबंगला, रेलवे स्टेशन रोड, सिप्तैन व सिनेमा रोड पर जलभराव हो गया। विवेक नगर, बलीपुर में लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया।
मेडिकल कॉलेज में जलभराव से मरीजों व तीमारदारों को खून की जांच के लिए पानी के बीच से जाना पड़ा। इमरजेंसी के पास बने चिकित्सक कक्षों में भी बारिश का पानी घुस गया।
विज्ञापन
वहीं, लालगंज तहसील परिसर व सीएचसी में जलभराव से लोग परेशान रहे। मरीजों व तीमारदारों घुटने भर पानी के बीच से होकर गुजरे। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर भी पानी ही पानी नजर आया।
बाबा बेलखरनाथ धाम परिसर में बिजली का खंभा और 63 केवीए ट्रांसफार्मर बाइक पर गिर गया। इससे दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। रानीगंज कैथौला में जगन्नाथपुर गांव में आंधी से कई खंभे टूट गए।
बारिश के बाद लगा जाम
बारिश के बाद प्रयागराज-अयोध्या हाईवे, लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा। वाहनों संग लोग घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिसकर्मी आवागमन बहाल करने में मशक्कत करते नजर आए। करीब दो घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका।
शहर व ग्रामीण अंचल में गुल रही बिजली
बारिश व तेज हवाओं के कारण शहरी क्षेत्र के दहिलामऊ, बाबागंज, रूपापुर व कादीपुर बिजली उपकेंद्र की आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित रही। ग्रामीण अंचल के रानीगंज अजगरा, हंडौर, पहाड़पुर, अंतू, संडवा चंद्रिका, धारूपुर समेत अन्य उपकेंद्रों से जुड़े 200 से अधिक गांवों में करीब चार घंटे तक बिजली गुल रही। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन व खंभे क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित रही।
उड़द-मूंग की फसल को नुकसान
जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिले में करीब छह हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में उड़द और मूंग की फसल बोई गई है। बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि आंधी से आम भी टूटे हैं। लताओं वाली सब्जियों को भी नुकसान हुआ है।
आज के लिए अलर्ट जारी, चलेंगी तेज हवाएं
जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ अनुपम शेखर तिवारी ने बताया कि आगामी 24 घंटों में जिले में कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने, भारी वर्षा, तेज हवाएं और आंधी का अंदेशा है। इस दौरान पक्के मकान में ही शरण लें। जर्जर भवन, टिनशेड और पेड़ के नीचे किसी भी स्थिति में स्वयं शरण न लें। पशुओं को भी सुरक्षित स्थल पर ही रखें।
35 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 35 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।