{"_id":"6949921049d5aaa0c7025e17","slug":"anger-erupts-over-non-arrest-of-accused-of-attempted-rape-market-closed-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-154892-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर फूटा गुस्सा, बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर फूटा गुस्सा, बाजार बंद
विज्ञापन
विज्ञापन
शौच के लिए निकली मासूम बालिका से शनिवार की देर शाम दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद कर विरोध जताया। इससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ मनोज रघुवंशी के समझाने पर प्रदर्शन करने वाले मान गए। शाम को पट्टी पुलिस ने आरोपी की मदद करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आरोपी जावेद उर्फ चांद बाबू को पकड़ने के लिए स्वाट टीम समेत पुलिस की तीन टीमों का गठन किया है। पुलिसकर्मी लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रहे हैं। इसके बाद भी घटना के तीन दिन बाद भी उसकी गिरफ्तारी न होने पर उड़ैयाडीह बाजार के व्यापारी, बजरंग दल, विहिप के पदाधिकारी साेमवार की सुबह आक्रोशित हो उठे।
बाजार बंद कर लोग पट्टी- रानीगंज सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। लोग आरोपी को गिरफ्तार करने तक बाजार बंद रखने की बात करते रहे। इस बीच पट्टी कोतवाल अभिषेक सिरोही व सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी मौके पर पहुंचे। लोगों को भरोसा दिलाया कि आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा। दो घंटे तक चले हंगामे व प्रदर्शन के बाद लोग मान गए। जिसके बाद लोगों ने दुकानें खोली।
तनाव को देखते हुए घटना के ही दिन बाजार में पीएसी तैनात कर दी गई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। परिवार व रिश्तेदार से पूछताछ चल रही है। इस घटना के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
इधर पुलिस ने शाम को आरोपी की मदद करते हुए पनाह देने वाले सैफाबाद निवासी इरशाद और अजीत नगर निवासी शकील अहमद के खिलाफ लिखापढ़ी के बाद न्यायालय चालान भेजा। सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि फरार आरोपी की दोनों मदद कर रहे थे।
Trending Videos