सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Another candidate injured in the road accident also died.

Pratapgarh News: सड़क हादसे में घायल दूसरे परीक्षार्थी ने भी तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Another candidate injured in the road accident also died.
विज्ञापन
गनपत सहाय महाविद्यालय सुल्तानपुर से परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार मंगलवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। हादसे में मौके पर ही परीक्षार्थी प्रशांत उर्फ शनि की मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार देर रात दूसरे परीक्षार्थी राजकमल की भी एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में मौत हो गई।
Trending Videos

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के शिवपुर खुर्द निवासी संतोष बौद्ध का बड़ा बेटा प्रतीक मुंबई में रहता है। छोटा बेटा प्रशांत उर्फ शनि स्नातक का छात्र था। पड़ोसी संजय का बड़ा बेटा राजकमल भी शनि के साथ पढ़ता था। दोनों युवक अपने साथी शशांक के साथ परीक्षा देकर बाइक से मंगलवार को सुल्तानपुर से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग स्थित पकड़ी गांव के समीप ट्रेलर की टक्कर से प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए एसआरएन प्रयागराज भेजा गया। मंगलवार की देर रात राजकमल ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल शशांक का इलाज चल रहा है।
राजकमल के शव का पोस्टमार्टम प्रतापगढ़ में किया गया। जबकि शनि का पोस्टमार्टम सुल्तानपुर में कराया गया। एक ही गांव के दो युवकों का शव शाम को एक साथ घर पहुंचने पर परिजनों की चित्कार से पूरा गांव गूंज उठा।
कलेजे के टुकड़े को देख बेसुध हुई मां
राजकमल और प्रशांत उर्फ शनि का शव घर पहुंचने पर दोनों बच्चों की मां बेसुध हो गईं। उनकी आंखों से सिर्फ आंसू निकल रहे थे। शनि की मां आशा और राजकमल की मां मनीषा अपने बेटों से लिपटकर रोती रहीं। घर का चिराग बुझने से दोनों के पिता भी बेसुध रहे।

आज होगा अंतिम संस्कार
राजकमल के पिता संजय मजदूरी करते हैं। घर पर छोटा बेटा रियांश और बेटी दीक्षा है। मुंबई से रिश्तेदार आने के कारण शव का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को करने की बात की गई। वहीं, शनि के चाचा कुवैत से आ रहे हैं। इसके चलते शव का अंतिम नहीं किया गया। बड़ा भाई प्रतीक मुंबई में मजदूरी करता है। उसके आने का भी परिजन इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed