{"_id":"6a3033b0d8fc69e2550958f3","slug":"arto-office-server-fails-people-left-stranded-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-170476-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: एआरटीओ कार्यालय का सर्वर फेल, भटके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: एआरटीओ कार्यालय का सर्वर फेल, भटके लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में रविवार को सर्वर फेल होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कराने और फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए आए आवेदक घंटों लाइन में खड़े रहे। दोपहर तक सर्वर ठप रहने से कोई काम नहीं हो सका। दूर-दराज से आए लोगों को बिना काम के लौटना पड़ा।
रानीगंज के राहुल ने बताया कि दो माह पहले नियमित लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किए थे। नंबर आया तो सर्वर साथ नहीं दिया। राजगढ़ बबुरहा निवासी अरुण कुमार ने बताया कि फिटनेस फेल होने पर चालान का डर है। फिटनेस बन नहीं पा रहा है। कर्मचारी तकनीकी खराबी जानकारी दे रहे हैं। एआरटीओ ने आशुतोष शुक्ल ने कहा कि सर्वर के चलते जिनका कार्य नहीं हो पाया है वे मंगलवार को समय से आकर अपना कार्य करवा लें।
ट्रेनों में भीड़ से यात्री बेहाल
प्रतापगढ़। गर्मी की छुट्टियां खत्म होने वाली हैं। ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बेकाबू हो गई है। लखनऊ-वाराणसी और मां बेल्हा देवी-अयोध्या मार्ग पर चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में पांव रखने की जगह नहीं बची। जनरल और स्लीपर कोच में चढ़ने-उतरने के दौरान रोज धक्का-मुक्की हो रही है। यात्रियों का आरोप है कि वेटिंग टिकट ज्यादा होने और अतिरिक्त कोच न लगने से हालात बिगड़े हैं। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। कई ट्रेनों में कोच बढ़ा दिए गए हैं। संवाद