{"_id":"6a7a32246c2f516c54003934","slug":"as-the-weather-changed-hospitals-filled-up-and-the-number-of-patients-rose-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-175028-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मौसम बदला तो अस्पताल भरे, मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मौसम बदला तो अस्पताल भरे, मरीज बढ़े
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में स्कीन रोगियों का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टर कक्ष तक मरीजों की लंबी लाइन दिखी। सोमवार को 1920 लोगों ने ओपीडी में पंजीकरण कराकर इलाज कराया। इनमें अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार और त्वचा रोग से पीड़ित मिले।
सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि तीन अगस्त से प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सबसे ज्यादा मरीज जुकाम, बुखार और त्वचा रोग के आ रहे हैं।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित पांडेय ने बताया कि सोमवार को 250 मरीजों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि नमी से फंगल इन्फेक्शन बढ़ा है। उन्होंने त्वचा को साफ और सूखी रखने की बात कही है।
फिजिशियन डॉ. मनोज खत्री ने बताया कि पहले हर दिन 150 मरीज आते थे, अब संख्या बढ़कर 380 हो गई है। उन्होंने पानी पीने, हल्का भोजन करने की सलाह दी है। सोमवार को बाल रोग विभाग में 200, नेत्र और ईएनटी में 140-140 व महिला विभाग में 600 मरीजों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
इनसेट-
तारीख-- -मरीजों की संख्या
3 अगस्त-- -818
4 अगस्त-- -1167
5 अगस्त-- -930
6 अगस्त-- -- 1162
7 अगस्त-- -1742
8 अगस्त-- -1878
9 अगस्त-- रविवार अवकाश
10 अगस्त-- - 1920
................
बोले लोग
जुकाम और बुखार के रोगियों से अस्पताल भरा है। सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंचा तो 12 बजे ओपीडी की पर्ची मिली। डॉक्टर को दिखाने में एक बज गए। - बृजेंद्र विश्वकर्मा, सिंधौर।
...........
शरीर में लाल दाने हो गए हैं। रात में खुजलाहट होती है। चिकित्सक को दिखाने आया हूं। भीड़ ज्यादा होने से काफी परेशानी हो रही है।
अभिषेक मिश्र, बबुरहा।
.........
वर्जन--
मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। सोमवार को ओपीडी में 1920 ने पंजीकरण कराया। डॉक्टर मरीजों का समुचित इलाज कर रहे हैं। - डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा, सीएमएस
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि तीन अगस्त से प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सबसे ज्यादा मरीज जुकाम, बुखार और त्वचा रोग के आ रहे हैं।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित पांडेय ने बताया कि सोमवार को 250 मरीजों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि नमी से फंगल इन्फेक्शन बढ़ा है। उन्होंने त्वचा को साफ और सूखी रखने की बात कही है।
विज्ञापन
फिजिशियन डॉ. मनोज खत्री ने बताया कि पहले हर दिन 150 मरीज आते थे, अब संख्या बढ़कर 380 हो गई है। उन्होंने पानी पीने, हल्का भोजन करने की सलाह दी है। सोमवार को बाल रोग विभाग में 200, नेत्र और ईएनटी में 140-140 व महिला विभाग में 600 मरीजों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
इनसेट-
तारीख
3 अगस्त
4 अगस्त
5 अगस्त
6 अगस्त
7 अगस्त
8 अगस्त
9 अगस्त
10 अगस्त
................
बोले लोग
जुकाम और बुखार के रोगियों से अस्पताल भरा है। सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंचा तो 12 बजे ओपीडी की पर्ची मिली। डॉक्टर को दिखाने में एक बज गए। - बृजेंद्र विश्वकर्मा, सिंधौर।
...........
शरीर में लाल दाने हो गए हैं। रात में खुजलाहट होती है। चिकित्सक को दिखाने आया हूं। भीड़ ज्यादा होने से काफी परेशानी हो रही है।
अभिषेक मिश्र, बबुरहा।
.........
वर्जन