सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Baba Shanidev Dham Station... If you want to go to platform number two, cross the tracks.

Pratapgarh News: बाबा शनिदेव धाम स्टेशन... प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जाना है तो पार करिए ट्रैक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Baba Shanidev Dham Station... If you want to go to platform number two, cross the tracks.
ज्वाला सरोज
विज्ञापन
विश्वनाथगंज। अयोध्या-प्रयागराज रेलमार्ग पर स्थित बाबा शनिदेव धाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से दो पर जाने की सुविधा नहीं है। फुटओवर ब्रिज न होने की वजह से लोग ट्रैक पार कर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाते हैं। वहीं, स्टेशन पर आठ हैंडपंप हैं। इसमें से छह खराब हैं। भीषण गर्मी में वाटर कूलर तक के इंतजाम नहीं हैं।
Trending Videos

रेलवे स्टेशन पर मानधाता, बुआपुर, सीधापुर, टिकरी, भगवतगंज, भदोही, राजगढ़, संसारपुर नौबस्ता समेत करीब 100 से ज्यादा गांवों के लोग ट्रेन पकड़ने आते हैं। स्टेशन पर अप-डाउन सरयू एक्सप्रेस, पीआरएल पैसेंजर और मेमू पैसेंजर ट्रेन का ठहराव होता है। यहां यात्रियों के लिए टिनशेड न होने से उन्हें धूप में खड़े होकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम होने से बुजुर्ग यात्रियों को ट्रेन से उतरने में दिक्कत होती है। शनिदेव धाम को देखते हुए लोगों की मांग है कि स्टेशन पर ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों को रोका जाए ताकि वह धाम आने वाले यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिल सके।
--
शौचालय में लटक रहा ताला
स्टेशन पर एक शौचालय बना हुआ है। उसमें ताला लटकता रहता है। इस वजह से यात्रियों को परेशानी होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिला यात्रियों को होती है। शिकायत करने पर भी समाधान नहीं किया जाता है।
बोले यात्री
रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज नहीं है। ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर तक नहीं है। शौचालय में ताला बंद है। इससे परेशानी होती है।
कैलाश पांडेय, राजगढ़।
--
प्लेटफॉर्म पर टिनशेड नहीं लगा है। धूप में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम होने के कारण ट्रेन में उतरने व चढ़ने में दिक्कत होती है।
- ज्वाला सरोज, सीधापुर।
वर्जन--
ट्रैक दोहरीकरण के बाद नए प्लेटफॉर्म और फुट ओवरब्रिज का निर्माण होगा। टिनशेड की व्यवस्था की जाएगी। सफाईकर्मी नहीं होने के कारण शौचालय में ताला बंद किया गया है।
बीपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक

ज्वाला सरोज

ज्वाला सरोज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed