फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bakrid prayers offered in Eidgahs and mosques

Pratapgarh News: ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bakrid prayers offered in Eidgahs and mosques
भुलियापुर ईदगाह में लोगों को बकरीद की बधाई देते सीओ सिटी  प्रशांत राज हुड्डा। संवाद
ईद-उल-अजहा पर्व बृहस्पतिवार को अकीदत और सौहार्द के साथ मनाया गया। ईदगाह और जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मुल्क की सलामती की दुआ मांगी गई। इसके बाद लोगों ने कुर्बानी दी। एक-दूसरे के घर जाकर गले मिल मुबारकबाद दी। ईदगाह पहुंचे डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी दीपक भूकर, एएसपी पूर्वी आलोक कुमार, एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा, सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने भी लोगों को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

ईदगाह में नमाज पढ़ना सुन्नत है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग भुलियापुर ईदगाह पहुंचे। भुलियापुर ईदगाह में पेश इमाम मौलाना रियाजुल हसन ने नमाज पढ़ाई। शहर के विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन

सभासद मोहिबुल आरफीन, मो. इस्तियाक, अफजल खान, डॉ. अनीस, शम्स तबरेज, अकबर अली समेत हजारों की संख्या में लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी। सिप्तैन रोड स्थित सिया मस्जिद में भी बकरीद की नमाज अदा की गई। इसके अलावा पल्टन बाजार स्थित गुलशने मदीना मस्जिद में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईदगाह व मस्जिदों पर सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद रही। ड्रोन कैमरे से शहर व ग्रामीण अंचल के संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी गई।
गांवों में जगह-जगह पढ़ी नमाज
बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सरखेलपुर, गुलालपुर, यहियापुर, शीतलागंज, गनई डीह, दिलीपपुर समेत 12 स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। दीवानगंज में दो जगहों पर नमाज पढ़ी गई। इस दौरान इमाम मौलाना अब्दुल बारी, ग्राम प्रधान असफाक अहमद, तज्जमुल हुसैन, अलीमुद्दीन, फतेह मोहम्मद, मतीन, सिराजुल हक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed