सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Banks are a hurdle, solar panels are not providing benefits

Pratapgarh News: बैंकों का रोड़ा, सोलर पैनल का नहीं मिल रहा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Banks are a hurdle, solar panels are not providing benefits
विज्ञापन
बैंकों की रुकावट के कारण उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऋण वितरण में विलंब के कारण उपभोक्ता योजना का लाभ लेने से पीछे भाग रहे हैं। जबकि इस योजना के लिए प्रचार प्रसार लगातार कराया जा रहा है।
Trending Videos

इस योजना के तहत शासन ने आठ हजार लक्ष्य जनपद को जारी किया था। फिलहाल अभी तक 4960 आवेदन नेडा विभाग को प्राप्त हुए हैं। 1805 लोगों ने अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित भी करा दिया। इसमें से 1441 लाभार्थियों को ही सब्सिडी मिल सकी है। करीब 500 आवेदकों को सोलर पैनल लगवाने के लिए बैंक का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने वाले लोगों का कहना है कि बैंक द्वारा ऋण वितरण में देरी से योजना का लाभ समय से नहीं मिल पा रहा। नेडा के परियोजना अधिकारी दीपक वर्मा ने बताया कि अभिलेखों की जांच के बाद लाभार्थियों के बैंक खाते में सब्सिडी भेजी जा रही है। योजना का लाभ देने के लिए प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है। बैंकों में लंबित ऋण के भुगतान के लिए बैंक समन्वयकों को भी निर्देश दिया गया है।
शहर के पलटन बाजार निवासी अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि ठंड में सोलर पैनल कम चार्ज होते हैं लेकिन गर्मी के दिनों में लाभ मिला। बिजली बिल में काफी बचत हुई।
रानीगंज के ध्रुव शुक्ला ने विद्यालय की छत पर सोलर पैनल की स्थापना कराई है। उन्हें बिजली बिल में काफी राहत मिली है। बैंक से सब्सिडी भी प्राप्त हो चुकी है।
क्या है योजना
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू विद्युत उपभोक्ता अपने घर में स्वीकृत विद्युत भार (कनेक्शन) के समतुल्य क्षमता का सोलर रूफटॉप पावर प्लांट स्थापित करा सकते हैं। सोलर पावर प्लांट की अनुमानित लागत 60 हजार रुपये प्रति किलो वाट आती है। सोलर रूफटॉप लगाने के बाद प्रतिमाह विद्युत बिल में भारी कमी आती है। छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर ऋण भी उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed