{"_id":"6a3eb6253dcdc062cc0012bb","slug":"beautification-of-narsinghpur-pond-remains-incomplete-even-after-three-years-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1024-171335-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नरसिंहपुर तालाब का सौंदर्यीकरण तीन साल बाद भी अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नरसिंहपुर तालाब का सौंदर्यीकरण तीन साल बाद भी अधूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम के नरसिंहपुर गांव में डीएम के आदेश के बावजूद तालाब का सौंदर्यीकरण तीन साल बाद भी नहीं हो पाया है। गहरी चक निवासी अधिवक्ता अनुज कुमार मिश्र ने डीएम को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
डीएम के आदेश से तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटने के बाद सौंदर्यीकरण का काम रुक गया। अनुज मिश्र ने आरोप लगाया कि ब्लॉक कर्मचारी कूड़ा, करकट व पानी का हवाला देकर कार्य शुरू नहीं कर रहे।
मई में गलत रिपोर्ट लगाकर काम लंबित बताया गया, जबकि कार्य शुरू ही नहीं हुआ। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में मद न होने से सौंदर्यीकरण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि जुलाई से तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।