Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Benti Raj Bhavan being decked out for Dhirendra Krishna’s Ramkatha; hundreds of thousands of devotees expected

प्रतापगढ़ : धीरेंद्र कृष्ण की रामकथा के लिए सजने लगा बेंती राजभवन, लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

Wed, 11 Nov 2026 07:23 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Nov 2026 07:23 PM IST
सार

राजा भैया के बेंती राजभवन में 17 नवंबर से होने वाली रामकथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चार दिन तक कथा सुनाएंगे। आयोजन में प्रतिदिन करीब दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। उनके भोजन के लिए भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Benti Raj Bhavan being decked out for Dhirendra Krishna’s Ramkatha; hundreds of thousands of devotees expected
आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

बेंती राजभवन के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली चार दिवसीय रामकथा की तैयारियां तेज हो गई है। 17 नवंबर से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज के मुखार बिंदु से श्रद्धालु कथा का रसपान करेंगे।

विज्ञापन


बेंती परेड ग्राउंड पर टेंट लगाने का कार्य किया जा रहा है। मजदूर सुबह से ही टेंट के एंगल से आकार बनाते रहे। 17 से 20 नवंबर तक दोपहर दो से शाम छह बजे तक कथा का आयोजित की जाएगी। 20 नवंबर को सुबह दस से 12 बजे तक दिव्य दरबार सजेगा। कथा के पहले दिन से ही करीब दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश के साथ यूपी के लगभग-लगभग सभी जनपदों से श्रद्धालु कथा का रसपान करने बेंती पहुंचे।
विज्ञापन


प्रतिदिन दो लाख श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था कथा स्थल पर की गई है। सुबह से ही जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता तैयारी कार्य में जुटे रहे। कथा का आयोजन कुंडा विधायक व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

450 हिंदू शरणार्थियों के ठहरने की सुविधा

राजस्थान के जोधपुर से आने वाले 450 हिंदू शरणार्थियों के ठहरने का प्रबंध कथा स्थल पर किया गया है। कथा स्थल के समीप तंबू लगाकर उनको ठहरने की सुविधा दी जाएगी। कथा के दौरान हिंदू शरणार्थियों को प्रयागराज के संगम घाट, अयोध्या धाम, काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन भी कराया जाएगा।

बाबागंज ब्लॉक सभागार में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने 16 नवंबर को निकलने वाली कलश यात्रा के स्वागत और 17 नवंबर से शुरू होने वाली चार दिवसीय श्रीराम कथा की तैयारियों की समीक्षा की। कलश यात्रा में शामिल होने वाले वाहनों, यात्रा मार्ग और जगह-जगह होने वाले स्वागत की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा कर रणनीति बनाई गई।

अधिक से अधिक लोगों तक रामकथा के आमंत्रण पत्र पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गई। बैठक में बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, रामयश सरोज, हितेश प्रताप सिंह , जिला पंचायत सदस्य दिलीप पांडेय, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री ने राजा भैया से की मुलाकात

पूर्व राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने बुधवार को बेंती कोठी पहुंचकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से बेंती कोठी पहुंचकर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान रामकथा को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed