{"_id":"6a5532febe229d405f0b45d7","slug":"bharat-gaurav-tourist-train-will-provide-darshan-of-four-jyotirlingas-including-the-statue-of-unity-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-172738-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: भारत गौरव पर्यटक ट्रेन स्टेच्यू ऑफ यूनिटी समेत चार ज्योतिर्लिंग के कराएगी दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: भारत गौरव पर्यटक ट्रेन स्टेच्यू ऑफ यूनिटी समेत चार ज्योतिर्लिंग के कराएगी दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) जुलाई और अगस्त में गोरखपुर से दो भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन करेगा। इन ट्रेनों से यात्री दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों, चार ज्योतिर्लिंगों और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण कर सकेंगे। दोनों ट्रेनों में सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन प्रतापगढ़ और प्रयागराज जंक्शन से भी यात्री यात्रा कर सकेंगे।
आईआरसीटीसी लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 31 जुलाई को गोरखपुर से रवाना होगी और 11 अगस्त तक 11 रात व 12 दिन की यात्रा कराएगी। इस दौरान यात्रियों को तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै) समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर ले जाया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम (प्रतापगढ़), प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल के रास्ते रवाना होगी।
दूसरी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 17 अगस्त को गोरखपुर से रवाना होगी। नौ रात और 10 दिन की इस यात्रा में महाकालेश्वर (उज्जैन), ओंकारेश्वर, नागेश्वर और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारका, सिग्नेचर ब्रिज व स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
यह ट्रेन 26 अगस्त को लौटेगी। उन्होंने बताया कि इकोनॉमी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में ठहरने पर 18,380 रुपये प्रति यात्री तो स्टैंडर्ड श्रेणी (थर्ड एसी क्लास) में ठहरने पर 29,570 रुपये और कम्फर्ट श्रेणी टू एसी क्लास के यात्रियों को 38,870 रुपये का टिकट खरीदना पड़ेगा। एसएस जेपी शुक्ल ने बताया कि ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है।