फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Elderly man dies after being hit by a bike

Pratapgarh News: बाइक से टकराए बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a bike
देहात कोतवाली क्षेत्र के भुपियामऊ चौकी के पास सोमवार की दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार बाइक से टकराए बुजुर्ग की मौत हो गई। जमीन विवाद के सिलसिले में वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन

कोपा किठावर निवासी छोटेलाल सरोज (70) का पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार को वह विवाद के संबंध में पुलिस से शिकायत करने भुपियामऊ जा रहे थे। चौकी के ठीक सामने प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पार करते समय मार्ग पर बाइक से टकरा गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद चौकी पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से पुलिस ने बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed