{"_id":"6a26ff5af773fd1a060dd049","slug":"bike-rider-collides-with-bicycle-student-dies-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1046-169843-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बाइक सवार साइकिल से टकराया, छात्रा की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बाइक सवार साइकिल से टकराया, छात्रा की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज के अवदर जेवई में रविवार रात करीब आठ बजे चालक की बाइक दवा लेकर घर लौट रही बीएससी की छात्रा की साइकिल से टकरा गई। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, चालक बाइक लेकर फरार हो गया।
अवदर जेवई निवासी जियालाल विश्वकर्मा की बेटी रूबी विश्वकर्मा (17) बीएससी की छात्रा थी। वह रात में दवा लेकर लौट रही थी। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक ने बेटी की साइकिल में टक्कर मार दी। उसे लालगंज ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण छात्रा की मौत हो गई।
मृतका छह बहनों व दो भाइयों में छोटी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ लालगंज आशुतोष मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।