फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike rider dies after being hit by a school bus, driver flees leaving the vehicle

Pratapgarh : स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

Fri, 08 May 2026 03:10 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 May 2026 03:10 PM IST
सार

कंधई थाना क्षेत्र के तिगुडी गांव में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी अच्छे लाल पटेल का 24 वर्षीय बेटा अमर सिंह पटेल सुबह करीब 6:45 बजे बाइक से इटवा बाजार जा रहा था।

विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a school bus, driver flees leaving the vehicle
अमर सिंह पटेल। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

कंधई थाना क्षेत्र के तिगुडी गांव में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी अच्छे लाल पटेल का 24 वर्षीय बेटा अमर सिंह पटेल सुबह करीब 6:45 बजे बाइक से इटवा बाजार जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही पट्टी कोतवाली कस्बे की एक प्राइवेट स्कूल बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन हालत नाजुक होने पर प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बस में सवार बच्चों में दहशत
 
हादसे के बाद बस में सवार स्कूली बच्चे डर से चिल्लाने लगे। चालक मौके से बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कंधई पुलिस ने दूसरे वाहन से बच्चों को सुरक्षित घर भेजा। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर सिंह घर पर रहकर प्राइवेट इलेक्ट्रिक वायरिंग का काम करता था। मौत की खबर मिलते ही मां फूलकली और पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता अच्छे लाल खेती कर परिवार चलाते हैं। अमर दूसरे नंबर का बेटा था।


थानाध्यक्ष कंधई आदित्य सिंह ने बताया कि सुबह 7 बजे स्कूल बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed