{"_id":"625f0e83a2ddfd2186640618","slug":"bkyu-staged-a-sit-in-on-the-demands-the-workers-agreed-on-the-assurance-of-the-officials-pratapgarh-news-ald3312756137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर भाकियू ने दिया धरना, अधिकारियों के आश्वासन पर माने कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर भाकियू ने दिया धरना, अधिकारियों के आश्वासन पर माने कार्यकर्ता
विज्ञापन
कचहरी में एनआईसी के सामने किसान समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करते भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। मामले की जानकारी पर एसडीएम सदर व सीओ ने संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन देकर ज्ञापन लिया।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राजकुमार पांडेय, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल के नेतृत्व में मंगलवार को दर्जनों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर के एनआईसी कार्यालय के पास मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। मामले की जानकारी के बाद सदर एसडीएम सौम्य मिश्र व सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। संगठन के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन में संगठन की ओर से किसानों का बिजली बिल माफ करने, किसान आयोग का गठन, आवारा पशुओं की रोकथाम करने, पुलिस की ओर से किसानों का उत्पीड़न रोकने सहित नौ मांगें की गई हैं। संगठन की ओर से सीओ को बताया गया कि संग्रामगढ़ पुलिस के मनमाने रवैए से संगठन के कार्यकर्ताओं की मारपीट के मामले में सुनवाई नहीं हो रही है। धरनास्थल से ही सीओ ने संग्रामगढ़ एसओ से बात कर भाकियू संगठन के कार्यकर्ता के विवाद का निस्तारण करने को कहा। दोनों अधिकारियों के आश्वासन पर संगठन ने धरना समाप्त कर दिया।