{"_id":"6a7a32cae50643ca69034650","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-from-a-noose-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-175079-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू के मवाइया कला गांव निवासी पंकज पांडेय की शादी पांच साल पहले सुल्तानपुर के त्रिसुंडी रामगंज की रहने वाली दीक्षा पांडेय (31) के साथ हुई थी। रविवार को विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि मामले की तहरीर नहीं दी गई है।
बताया गया कि पंकज रोजगार के सिलसिले से दिल्ली में रहते हैं। उसकी पत्नी चार साल के बेटे और बाबा राम लखन और सास के साथ घर पर रहती थी। रविवार देर शाम किसी बात से नाराज होकर विवाहिता कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो पंखे के चुल्ले में वह फंदे से लटकी थी।
परिजन उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही मृतका के मायके से लोग उसके घर पहुंचे और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बेल्हा देवी के पास स्थित घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
मायके से आए लोग विवाहिता के बेटे को अपने साथ लेकर घर चले गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर भी नहीं दी। सीओ सिटी आशुतोष मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मायके के लोगों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।