फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bronze in the US: Shahnawaz brings glory to the Tricolour.

Pratapgarh News: अमेरिका में कांस्य, शाहनवाज ने बढ़ाया तिरंगे का मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bronze in the US: Shahnawaz brings glory to the Tricolour.
बेल्हा की मिट्टी से निकले शाहनवाज खान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। अमेरिका में आयोजित विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप की लंबी कूद स्पर्धा में शाहनवाज ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के पूरे हुड़हा गांव निवासी शाहनवाज खान की यह चौथी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। एथलेटिक्स कोच शोभनाथ यादव ने बताया कि इससे पहले दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चोट के कारण शाहनवाज को सफलता नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले जापान में आयोजित जूनियर एशिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शाहनवाज ने स्वर्ण पदक जीता था। अब अमेरिका में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहनवाज वर्तमान में बेंगलूरू में प्रशिक्षण ले रहे हैं। गर्मी की छुट्टियों में वह शहर के मीराभवन स्थित स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने शाहनवाज को उपलब्धि पर बधाई दी। स्टेडियम में जुटे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने भी खुशी जताई। इस दौरान आदित्य शुक्ला, सचिन शुक्ला, विक्रम सिंह और दुर्गेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed