{"_id":"69726208ee22e578e50c984b","slug":"buggy-driver-dies-after-being-hit-by-an-uncontrolled-truck-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-157515-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बेकाूब ट्रक की टक्कर से बुग्गी चालक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बेकाूब ट्रक की टक्कर से बुग्गी चालक की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के कानूपुर तिराहे पर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे बेकाबू ट्रक की टक्कर से बुग्गी चालक की मौत हो गई। जबकि बुग्गी (घोड़ागाड़ी) के परखचे उड़ गए। मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार की थी बुग्गी चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं, ट्रक चालक फरार हो गया लेकिन नंबर प्लेट घटनास्थल पर ही गिर गई। पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर ट्रक मालिक की तलाश में जुट गई है। परिजनों ने मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बाघराय थाना क्षेत्र के मलावा छजईपुर निवासी श्रीराम (28) बुग्गी चालक था। बृहस्पतिवार को वह बुग्गी पर सामान लादकर जेठवारा की तरफ जा रहा था। कानूपुर तिराहे के समीप सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक बुग्गी चालक को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल पर ट्रक का नंबर प्लेट गिर गया। जिसे पुलिस अपने साथ ले गई। मौत की खबर सुन श्रीराम की मां मदरहिन, पत्नी रीना देवी, पिता समयलाल, बेटों बादल, प्रिंस और बेटियां शालिनी, आंचल का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी रीना देवी ने थाने में ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
Trending Videos