{"_id":"6a15eb27e7aa58cdd404d204","slug":"children-will-be-taught-the-lesson-of-pocso-law-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-168819-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बच्चों को पढ़ाया जाएगा पॉक्सो कानून का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बच्चों को पढ़ाया जाएगा पॉक्सो कानून का पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालय के बच्चों को पॉक्सो कानून और व्यक्तिगत सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। इससे बच्चों में गुड टच-बैड टच के साथ आवश्यक हेल्पलाइन नंबर और कानूनी अधिकारों की समझ विकसित होगी।
जिले के 2372 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब ढाई लाख बच्चों को अभियान का लाभ मिलेगा। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार सरल और संवेदनशील तरीके से सुरक्षा संबंधी शिक्षा दी जाएगी।
असहज स्थिति में सतर्क रहने का गुण बच्चों में विकसित होगा। बच्चों को किसी भी असहज स्थिति में बिना डर के न कहना और तुरंत वहां से हट जाना सिखाया जाएगा।
हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी बच्चों को दी जाएगी। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस अभियान से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। वह किसी भी असहज स्थिति का बेहतर तरीके से सामना कर सकेंगे।