सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Children will drink Vitamin A supplements today

Pratapgarh News: बच्चे आज पिएंगे विटामिन-ए की खुराक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Children will drink Vitamin A supplements today
विज्ञापन
विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम के तहत नौ माह से पांच साल तक की आयु के 3.90 लाख बच्चों को शुक्रवार से विटामिन-ए की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीमें गठित की हैं। महिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह अभियान की शुरुआत डीएम शिव सहाय अवस्थी करेंगे।
Trending Videos

जिला सहायक प्रतिरक्षा अधिकारी महेश सिंह ने बताया कि विटामिन-ए दवा बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। साथ ही कुपोषण, रतौंधी, अंधापन, डायरिया और निमोनिया से भी बच्चों को बचाती है। डीपीएम डॉ. रंजीज यादव ने अपील की है कि वह अपने बच्चों को बूथ पर लेकर आएं और विटामिन-ए की खुराक जरूर पिलाएं। जिले में 150 टीमें बनाई गई हैं। जो बूथों पर बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed