{"_id":"6a26fe4aef23b4c4d805771a","slug":"city-stuck-in-traffic-jam-sweat-in-the-heat-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-169864-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जाम में फंसा शहर... गर्मी में छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जाम में फंसा शहर... गर्मी में छूटे पसीने
विज्ञापन
केपी इंटर कॉलेज से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए हजारों अभ्यर्थी शहर पहुंचे। परीक्षा से छूटने के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ सड़क पर पहुंची तो जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों पर लंबा जाम लगा रहा। व्यवस्था सुचारू करने में पुलिस के पसीने छूट गए।
रविवार रात से ही अभ्यर्थियों की भीड़ ट्रेन से मां बेल्हा देवी जंक्शन पहुंचने लगी थी। कुछ अभ्यर्थियों ने रोडवेज बसों से पहुंचे। अभ्यर्थियों ने जंक्शन के प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर और रोडवेज बस डिपो पर रात गुजारी। कुछ अभ्यर्थियों ने शहर के बाबागंज स्थित हादीहाल के रैन बसेरे में रात काटी।
सुबह वह पेपर देने गए। परीक्षा केंद्र पहुंचने की जल्दी में अभ्यर्थी वाहनों को खोजते रहे। इस दौरान सुबह से ही शहर में जाम लग गया। परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों का रेला स्टेशन की ओर बढ़ा तो सड़क जाम हो गई।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ ने भी जाम में इजाफा कर दिया। शहर के प्रमुख चौराहों पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के पसीने छूटने लगे। मजबूरी में सिविल पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। बावजूद इसके शहर से भीड़ कम नहीं हुई। मंगलवार को परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ पहुंचने से भी परेशानी हुई।
इनसेट-
चिलचिलाती धूप में पानी को तरसे अभ्यर्थी
परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थी चिलचिलाती धूप में छांव के साथ प्याऊ की तलाश करते रहे। हालांकि उन्हें बोतल बंद पानी खरीदकर ही प्यास बुझानी पड़ी। मां बेल्हा देवी जंक्शन पर भी पानी के इंतजाम नाकाफी रहे। करीब-करीब यही स्थिति रोडवेज बस स्टैंड की भी रही।
ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की रही बल्ले-बल्ले
पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की भीड़ देख अधिकांश ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने जंक्शन के साथ ही रोडवेज बस स्टैंड पर डेरा डाल लिया। मनमाना किराया वसूला। इस दौरान वाहन चालकों की बल्ले-बल्ले रही।
इनसेट-
ट्रेनों में हुई धक्कामुक्की
मां बेल्हा देवी जंक्शन पर वाराणसी और प्रयागराज को जाने वाली ट्रेनों में अभ्यर्थियों की भीड़ रही। हालात धक्कामुक्की तक बन गए। ट्रेन पहुंचते ही खिड़कियों के रास्ते अभ्यर्थी अंदर प्रवेश करते नजर आए। सीट पाने की मारामारी इस कदर रही कि अभ्यर्थी प्लेटफॉर्म से नीचे उतरकर लूप लाइन के पास जाकर खड़े हो गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीआरपी और आरपीएफ तमाशबीन बनी रही।