फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Clouds have settled in... homes and offices surrounded by water.

Pratapgarh News: बादलों का डेरा... घर-दफ्तर पानी से घिरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Clouds have settled in... homes and offices surrounded by water.
जिले में बुधवार रात 10 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से मेडिकल कॉलेज, पुलिस अधीक्षक कार्यालय समेत अन्य दफ्तर और मोहल्लों में जलभराव हो गया। पानी भरने से अफसरों, कर्मचारियों एवं आम लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

दोपहर बाद हवा चलने से बारिश रुकी लेकिन दिनभर आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी तेज बारिश होने के आसार जताए हैं। वहीं, ग्रामीण अंचल में भी बारिश से स्कूलों और कार्यालयों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

बारिश से शहर के रेलवे स्टेशन रोड, सिप्तैन रोड, सिनेमा रोड, विवेक नगर, गायत्री नगर, दहिलामऊ में घंटों तक जलभराव रहा। मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी व आसपास जलभराव रहा। पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पानी से जलमग्न रहा। मोटर पंप चलाकर पानी निकाला गया लेकिन फिर पानी भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को दिक्कत हुई। मीराभवन के आसपास जलभराव होने से स्कूली वाहन फंस गए। लोगों ने बांस-बल्ली से वाहन को निकलवाया। लालगंज सीएचसी में पानी भर गया। कमोवेश जिले के अधिकांश स्कूलों और तहसील परिसर में पानी भरने की समस्या रही।
63 मिमी दर्ज की गई बारिश
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि जिलेभर में 63 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश के आसार हैं।
फसलों के लिए बारिश वरदान

जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश खरीफ की फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है। बताया कि जिले में 1.09 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की बोआई हुई है। तिल, अरहर, ज्वार, मक्का, बाजरा के लिए भी बारिश फायदेमंद होगी।

कचहरी में भी जलभराव
कचहरी परिसर में डीएम कार्यालय, ट्रेजरी रोड समेत अन्य कार्यालयों के जलभराव से कर्मचारियों को दिक्कत हुई। अधिवक्ताओं और वादकारियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed