{"_id":"6a14943fc4eb9abe900c5de6","slug":"cm-abhyudaya-coaching-also-started-in-gic-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-168734-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जीआईसी में भी शुरू हुई सीएम अभ्युदय कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जीआईसी में भी शुरू हुई सीएम अभ्युदय कोचिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिविल सेवा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रतियोगी विद्यार्थियों को महंगे कोचिंग संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। एमडीपीजी कॉलेज के साथ शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में भी मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग की शुरुआत कर दी गई है।
कोचिंग में दाखिले के लिए तकरीबन एक हजार युवाओं ने आवेदन किया है। जून के दूसरे सप्ताह में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जून माह के तीसरे सप्ताह में प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। काउंसलिंग के बाद मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का दाखिला लिया जाएगा।
एक जुलाई से कोचिंग में कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। वर्ष 2022 से एमडीपीजी कॉलेज में अभ्युदय कोचिंग की शुरुआत हुई थी। सिविल सेवा के साथ एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षा, नीट और जेईई मेंस में 100-100 सीट पर ही दाखिले लिए जा रहे थे। राजकीय इंटर कॉलेज में कोचिंग की दूसरी शाखा खुलने से सीटों में वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन
कोर्स कोऑर्डिनेटर पीयूष पांडेय ने बताया कि परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले शिक्षकों की भी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी ताकि एक जुलाई से कक्षाओं को संचालन शुरू हो सके।
शासन के आदेश पर कोचिंग की दूसरी शाखा के संचालन की अनुमति मिली है। अधिक संख्या में विद्यार्थी दाखिला लेकर तैयारी कर सकेंगे।
नागेंद्र मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी

Trending Videos