{"_id":"69974afa1426a90a9608b6fe","slug":"come-get-a-prescription-get-the-ultrasound-number-after-two-weeks-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-160062-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आइए, पर्ची कटाइए.... दो हफ्ते बाद का अल्ट्रासाउंड का नंबर पाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आइए, पर्ची कटाइए.... दो हफ्ते बाद का अल्ट्रासाउंड का नंबर पाइए
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का रेडियोलॉजी विभाग दर्द से कराहते मरीजों के लिए अब महज शोपीस साबित हो रहा है। 500 बेड के इस मेडिकल कॉलेज में एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती है। चार अल्ट्रासाउंड मशीनें होने के बाद भी चिकित्सक की कमी से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां एक दिन में 80 मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड होता है। मरीज आते हैं, पर्ची कटाते हैं और उन्हें अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए दो हफ्ते बाद का नंबर मिलता है।
मेडिकल कॉलेज में एक दिन की ओपीडी औसतन 1500 के करीब है। इनमें से करीब चार सौ मरीजों को चिकित्सक अल्ट्रासाउंड के लिए कहते हैं। रेडियोलॉजिस्ट विभाग के रिकॉर्ड को देखा जाए तो एक दिन में 80 मरीजों का अल्ट्रासाउंड चिकित्सक करते हैं, बाकी अन्य मरीजों को 15 दिन बाद की तिथि दी जा रही है। मजबूरन मरीजों को निजी सेंटरों पर सात सौ से एक हजार रुपये शुल्क देकर जांच करानी पड़ रही है।
केस-1. कई दिनों से पेट दर्द हो रहा है। चिकित्सक को दिखाया तो अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। रेडियोलॉजिस्ट विभाग में पहुंचा तो तीन मार्च को अल्ट्रासाउंड कराने की तिथि दी गई। - विवेक, रंजीतपुर।
--
केस-2. काफी दिनों से पेट दर्द से परेशान हूं। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं। तीन मार्च को अल्ट्रासाउंड के लिए बुलाया गया, मैंने निजी सेंटर पर सात सौ रुपये देकर जांच कराई। - महेंद्र पटेल, बबुरहा
-- -
वर्जन-- -
मेडिकल कॉलेज के पास एक ही रेडियोलॉजिस्ट हैं। जबकि मशीनें चार हैं। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। -डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा, सीएमएस।
Trending Videos

वर्जन