सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lessons of discipline taught in Rovers-Rangers camp

Pratapgarh News: रोवर्स-रेंजर्स शिविर में पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lessons of discipline taught in Rovers-Rangers camp
विज्ञापन
पीबीपीजी कॉलेज सिटी में आयोजित रोवर्स रेंजर्स शिविर में शुक्रवार को छात्राओं को सामाजिक जिम्मेदारी एवं अनुशासन के प्रति जागरूक किया गया। इसके पूर्व स्काउट गाइड का ध्वज फहराया गया। प्रार्थना सभा के बाद झंडा गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
Trending Videos

प्राचार्य प्रो. अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स शिविर सामाजिक, साहसिक, आत्मनिर्भर बनाने के साथ टीम भावना विकसित करता है। उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रो. उपेंद्र सिंह ने कहा कि स्काउट व्यक्तित्व विकास की बेहतर कार्यशाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट संजीव शर्मा एवं ट्रेनिंग काउंसलर हिमांशु शर्मा ने प्राथमिक सहायता, वर्गीकरण, व्यायाम, गांठ बंधन, कैंप फायर का प्रशिक्षण दिया। संचालन रोवर्स प्रभारी डॉ.अखिलेश मोदनवाल, रेंजर्स प्रभारी डॉ.रेनू सिंह ने किया। शिविर में डॉ. पवन सिंह, अजय मिश्र, रवि प्रकाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed