सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wheat crop reduced to ashes due to fire, harvester also burnt

Pratapgarh News: आग से गेहूं की फसल राख, हार्वेस्टर भी जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop reduced to ashes due to fire, harvester also burnt
विज्ञापन
कंधई के वारीकला गांव में शुक्रवार दोपहर गेहूं की कटाई के दौरान कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से निकली चिंगारी से सैकड़ों बीघे फसल जलकर राख हो गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने हार्वेस्टर मशीन को भी अपनी चपेट में ले लिया। मशीन चालक ने भागकर किसी तरह जान बचाई।
Trending Videos

शुक्रवार को वारीकला गांव स्थित खेत में लगी आग की चिंगारी तेज हवाओं के कारण बरहुपुर, भिवनी, महदहा सहित कई गांवों में पहुंची। आग ने कई किसानों की गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। किसानों ने बताया कि दो घंटे की देरी से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
पट्टी। कस्बे से सटे पट्टी ग्रामीण में ट्रांसफॉर्मर के पास हुए शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। जिससे मनीष कुमार, राम बहादुर, विनोद कुमार, मातादीन, हरिशंकर तिवारी, विपिन कुमार तिवारी, रविकांत तिवारी, अशोक कुमार, सुरेश कुमार की 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके। फायरब्रिगेड को सूचना दी। घंटों मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने आग को नियंत्रित किया। मौके पर कानूनगो अरुण सिंह व लेखपाल महेंद्र प्रताप पांडेय पहुंचे। किसानों से नुकसान की जानकारी ली।
तीन बीघे गेहूं की फसल जली
रखहा। कंधई के करमाही निवासी कमलेश बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, घनश्याम सिंह के खेत में शुक्रवार को शाॅर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। तीनों किसानों की लगभग तीन बीघे गेहूं की फसल आग से जलकर राख हो गई। स्थानीय निवासी विशाल सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बताया कि सूचना के दो घंटे बाद पहुंचे फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। संवाद
थरिया गांव में लगी आग
गौरा। क्षेत्र के थरिया गांव में मो. अरमान के गेहूं के खेत में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे लगभग दस बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। स्थानीय जीसान, गणेश पटेल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी उस स्थान पर हाईटेंशन तार से आग लग चुकी थी। संवाद
आग में सैकड़ों पेड़ झुलसे
उडैयाडीह। पट्टी कोतवाली के मदनामऊ जंगल में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। तेज हवा से कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमें सैकड़ों पेड़ झुलस गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी के साथ इंस्पेक्टर व फायर बिग्रेड कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग पर आग पर काबू पाया। जंगल में लगी आग से आम, महुआ, नीम, सफेदा, चिलबिल सहित सैकड़ों जंगली पेड़ झुलस गए। संवाद
शॉर्ट सर्किट से छह बीघा गेहूं की फसल जली
आसपुर देवसरा। इलाके के नगर निवासी नरसिंह बहादुर सिंह के खेत में शुक्रवार को बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से छह बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मियों एवं ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed