{"_id":"69da1257a8036c20dd07d8a1","slug":"accused-in-pankaj-shukla-murder-case-injured-in-police-encounter-police-had-announced-a-reward-of-rs-25-000-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : पंकज शुक्ला हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : पंकज शुक्ला हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार
अंतू थाना क्षेत्र में चार अप्रैल को हुए पंकज शुक्ला हत्याकांड के मामले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी विवेक पांडेय और विपिन त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने पर विवेक पांडेय जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस की गोली से घायल विवेक पांडेय।
- फोटो : संवाद।
विज्ञापन
विस्तार
अंतू थाना क्षेत्र में चार अप्रैल को हुए पंकज शुक्ला हत्याकांड के मामले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी विवेक पांडेय और विपिन त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने पर विवेक पांडेय जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
Trending Videos
एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि थाना प्रभारी अंतू अभिषेक सिरोही के निर्देशन में थाना क्षेत्र अंतर्गत आपराधिक गतिविधियों में शामिल तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अंतू पुलिस ने पंकज शुक्ला हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अंतू थाना क्षेत्र के महमदापुर के डूहिया निवासी पंकज शुक्ला की गोली मारकर हत्या किए जाने के आरोपियों विवेक पांडेय और विपिन त्रिपाठी की किठावार के पास गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों विवेक पांडेय और विपिन त्रिपाठी की साक्ष्यों सबूतों की निशानदेही असलहे की बरामदगी के समय बैजलपुर मोड़ पर विवेक पांडे ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी विवेक पांडेय के पैर में गोली लग गई। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी विवेक पांडेय ने पंकज शुक्ला की हत्या के कारण बताया। कहा कि पंकज से निजी रंजिश के कारण मृतक आए दिन उसे घूरता था। जिसके कारण आवेश में आकर उसने पंकज की रैबी रजानीपुर के सुनसान जगह पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज सचिन यादव, चौकी इंचार्ज किठावर रविन्द्र यादव मय टीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन