सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ITI will start admission as soon as the UP Board exam results are declared.

Pratapgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होते ही आईटीआई शुरू करेगा दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
ITI will start admission as soon as the UP Board exam results are declared.
विज्ञापन
यूपी बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद आईटीआई कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ट्रेड के अनुसार आरक्षणवार सीट की उपलब्धता सूची तैयार की जा रही है। परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले सूची शासन को भेजी जाएगी।
Trending Videos

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दाखिले के लिए आवेदन करते हैं। इस बार 1372 सीटों पर करीब 18 ट्रेडों में दाखिला लिया जाएगा। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए चार अलग ट्रेडों में पढ़ाई होगी। शहर के कटरा रोड स्थित आईटीआई कॉलेज के साथ पट्टी में एआई तकनीक की पढ़ाई पिछले साल से ही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार बड़ी संख्या में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) ट्रेड में दाखिला होने की उम्मीद जताई जा रही है। शॉर्ट टर्म रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की शुरुआत आईटीआई कॉलेज में की गई है। महज छह माह की पढ़ाई पूरी होने के बाद युवा हुनरमंद बनेंगे। प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने बताया कि तकनीकी शिक्षा के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है। महिला अभ्यर्थी भी दाखिला ले रही हैं। यूपी बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इन ट्रेडों में होंगे दाखिले
शहर के साथ पट्टी, रानीगंज और लालगंज आईटीआई कॉलेज में फिटर, टर्नर, मैकेनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्ट मैकेनिकल व सिविल, मैकेनिकल मोटर व्हीकल, वेल्डर, प्लंबर, कारपेंटर, एआई सहित 18 ट्रेडों में दाखिले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed