फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Complaint to Human Rights Commission on negligence

Pratapgarh News: लापरवाही पर मानवाधिकार आयोग में शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Complaint to Human Rights Commission on negligence
पासपोर्ट सत्यापन में लापरवाही की शिकायत मानवाधिकार आयोग से की गई है। शिकायत के बाद पुलिस महकमे खलबली मच गई है। शहर के सगरा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता शिवम शुक्ला ने आयोग को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया कि सांगीपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक शातिर आरोपी गोवर्धनपुर निवासी मो. अयूब की गिरफ्तारी दो फर्जी पासपोर्ट के साथ की है।
विज्ञापन

आरोप है कि सत्यापन में स्थानीय पुलिस के साथ एलआईयू ने लापरवाही की है। पुलिस की लापरवाही से राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया है। आरोपी ने जाली आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और फर्जी निवास प्रमाण पत्रों का सहारा लेकर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए थे। दोनों पासपोर्टों में जन्मतिथि, जन्मस्थान, माता-पिता के नाम तथा पते के विवरणों में पूरी तरह से भिन्नता मिली है। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed