{"_id":"6a149321e0db24f809089889","slug":"congress-targets-the-government-over-the-increased-prices-of-petrol-and-diesel-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1016-168756-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का सरकार पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का सरकार पर निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को केंद्र सरकार का जनता के साथ धोखा बताया।
सोमवार को बयान जारी कर दोनों नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश महंगाई की मार झेल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 से 25 मई के बीच चार बार कीमतें बढ़ाकर जनता पर करीब आठ रुपये प्रति लीटर का अतिरिक्त बोझ डाला गया है।
प्रमोद तिवारी ने कहा कि यूपीए सरकार के समय कच्चे तेल के दाम अधिक होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल नियंत्रित रहे। जबकि वर्तमान में कम कीमत पर कच्चा तेल खरीदकर भी जनता को महंगा ईंधन बेचा जा रहा है। नेताओं ने कहा कि ईंधन मूल्य वृद्धि से मालभाड़ा, किराया और रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो रही हैं। इसके बोझ से गरीबों व मध्यम वर्गीय लोगों की कमर टूट जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos