फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cosmetics market buzzes with activity as the wedding season begins.

Pratapgarh News: सहालग शुरू होते ही कॉस्मेटिक बाजार गुलजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cosmetics market buzzes with activity as the wedding season begins.
कॉस्मेटिक की दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
सहालग शुरू होते ही कॉस्मेटिक बाजार गुलजार हो गया। दुकानों पर महिलाएं रंग-बिरंगी चूड़ियों, डिजाइनर बिंदी, नेल पॉलिश समेत मेकअप की किट खरीदने पहुंच रही हैं। बाजार में स्टोन वर्क, कुंदन, मिरर वर्क और मल्टी कलर चूड़ियों की मांग भी बढ़ी है।
विज्ञापन

कॉस्मेटिक दुकानदार उमेश हसानी ने बताया कि इस बार लाल, हरा, रानी और गोल्डन रंग के चूड़ी सेट सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। वहीं, साधारण चूड़ी के सेट 100 रुपये से 250 रुपये तक, जबकि स्टोन व कुंदन वर्क वाले 450 से 1200 रुपये तक बिक रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारी आलोक अग्रहरि ने बताया कि बिंदी में बड़े साइज और डिजाइनर पैटर्न की मांग बढ़ी है। सामान्य बिंदी कार्ड 10 से 30 रुपये, स्टोन वर्क बिंदी 20 से 50 रुपये और ब्राइडल बिंदी सेट 150 रुपये में बिक रही है। नेल पॉलिश 30 से 250 रुपये, सिंदूर 20 से 60 रुपये, मेकअप किट 500 से 2000 रुपये तक बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed