फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Crime Branch handed the investigation following the termination of the constables' services.

Pratapgarh News: आरक्षियों की सेवा समाप्ति के बाद क्राइम ब्रांच को मिली जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Crime Branch handed the investigation following the termination of the constables' services.
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित के फर्जी प्रमाण पत्र से सिपाही की नौकरी पाने वाले आठ रिक्रूट आरक्षियों की एसपी दीपक भूकर ने सेवा समाप्त कर दी है। एसपी ने क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित सिपाही भर्ती 2023 की परीक्षा उत्तीर्ण कर आरोपियों ने अलग-अलग जिले की पुलिस लाइन में ट्रेनिंग की।
विज्ञापन

ट्रेनिंग के बाद मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के परमानपुर गौरा निवासी अभिषेक पांडेय, रामपुर हंसवार निवासी रविशंकर, विंध्याचल थाना क्षेत्र के जासा बधौरा निवासी शुभम दुबे व अजय कुमार, पट्टी सुपंथा निवासी प्रदीप कुमार, कलना निवासी खुशबू गुप्ता, आकाश मिश्रा, कोतवाली कटरा के बथुआ महुअरिया निवासी दिव्यांशु यादव की नियुक्ति प्रतापगढ़ जिले के अलग-अलग थानों में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज के अल्लापुर निवासी अधिवक्ता अभयराज सिंह ने आरक्षी शुभम दुबे के फर्जी प्रमाण की शिकायत एसपी बांदा से की थी। जांच के बाद प्रमाण पत्र फर्जी मिलने पर बांदा पुलिस ने एसपी प्रतापगढ़ को सूचित किया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का आश्रित बताने वाले आरक्षियों के प्रमाण पत्र कूटरचित मिले। नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसपी ने सेवा समाप्त कर दी। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।
आरक्षियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
दीपक भूकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed