फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CTI suspended for accepting a bribe on the Padmavat Express.

Pratapgarh News: पद्मावत एक्सप्रेस में घूस लेने पर सीटीआई निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
CTI suspended for accepting a bribe on the Padmavat Express.
पद्मावत एक्सप्रेस में टिकट के नाम पर यात्री से अवैध वसूली करने पर मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) संजय मिश्र को सीनियर डीसीएम ने निलंबित कर दिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार बीते आठ जुलाई को मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन में तैनात संजय मिश्र पद्मावत एक्सप्रेस से ड्यूटी पर दिल्ली जा रहे थे। एसी कोच में बिना टिकट बैठे एक यात्री से सीट दिलाने के नाम पर पैसों की मांग की। यात्री ने पैसे दे दिए। इसी दौरान ट्रेन के दूसरे यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने प्राथमिक जांच के बाद कार्रवाई की और विभागीय जांच के आदेश दिए। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। लेकिन मुख्य टिकट पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने बताया कि सीनियर डीसीएम ने सीटीआई को निलंबित किया है। पूछताछ के लिए उन्हें लखनऊ बुलाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed