{"_id":"6a53fbb4f873dd9be905b498","slug":"kaushambi-finishes-as-runner-up-in-divisional-handball-competition-pratapgarh-news-c-261-1-pr11004-144595-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में कौशाम्बी उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में कौशाम्बी उपविजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में कौशाम्बी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (रनर-अप) का खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में प्रयागराज की टीम ने कौशाम्बी को 33-30 से हराया, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में टीम के जुझारू खेल की खूब सराहना हुई।
टीम के कोच सह खिलाड़ी आर्यन ने बताया कि टीम पूरी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में शामिल हुई थी। प्रतापगढ़ और फतेहपुर की टीम प्रतियोगिता में नहीं पहुंची। इस कारण कौशाम्बी को वॉक ओवर मिला और टीम सीधा क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।
प्रयागराज-ए से मुकाबले में कौशाम्बी ने 15-13 से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में नैनी की टीम को 17-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल में कड़ा मुकाबला, कोच सह खिलाड़ी आर्यन को मिला व्यक्तिगत सम्मान
फाइनल मुकाबले में प्रयागराज की टीम से कांटे की टक्कर हुई। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंत में कौशाम्बी 30-33 के अंतर से हार गई। हार के बावजूद टीम के कोच सह खिलाड़ी आर्यन को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट का मैन ऑफ द प्लेयर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस उपलब्धि से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। टीम में आर्यन, राज, अरविंद, अभिषेक, निर्भय, लालमन, विवेक, आशीष, मनीष और नीरज शामिल रहे।