फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Speeding pickup truck rams into Sub

Pratapgarh News: तेज रफ्तार पिकअप ने दरोगा के कार में मारी टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Speeding pickup truck rams into Sub
रानीगंज पावर हाउस मोड़ के पास रविवार की दोपहर करीब एक बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने दरोगा अंकित श्रीवास्तव की कार में टक्कर मार दिया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। रानीगंज कस्बा चौकी प्रभारी अंकित श्रीवास्तव रविवार की दोपहर स्थानीय बाजार से चौकी की तरफ जा रहे थे। रानीगंज पावर हाउस के समीप बादशाहपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप वाहन ने कार में टक्कर मार दिया। हादसे में दरोगा घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने घटना की जानकारी रानीगंज पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल दरोगा को उपचार के लिए रानीगंज ट्राॅमा सेंटर ले गई। सीओ रानीगंज प्रशांत राज ने बताया कि घटनास्थल से चालक को हिरासत में लिया गया है। वाहन को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed