{"_id":"6a53fd63141163c679085daa","slug":"daughters-wedding-is-in-october-pratapgarh-news-c-261-1-kmb1022-144583-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अक्तूबर में है बेटी की शादी, आग की चपेट में आने से जला पूरा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अक्तूबर में है बेटी की शादी, आग की चपेट में आने से जला पूरा सामान
विज्ञापन
सिराथू तहसील के मधवामई गांव में आग लगने से जली बाइक व अन्य सामान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के मधवामई गांव में शनिवार देर रात एक मकान में आग लगने से लाखों रुपये की गृहस्थी जलकर राख हो गई। इसमें शादी के लिए रखा गया घर का सामान भी जल गया। घटना के समय परिवार के सदस्य सो रहे थे।
सऊदी अरब में नौकरी करने वाले राजेश कुमार के घर में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा रहते हैं। आधी रात अचानक घर में आग लग गई। इससे पहले ग्रामीण आग पर काबू पाते आग पूरे घर में फैल गईं। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग से बरामदे में खड़ी बाइक, पांच कुंतल गेहूं, तीन कुंतल चावल, एक बोरी चना, चार बोरी सरसों, घरेलू बर्तन, 50 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। परिजनोंं ने बताया कि बड़ी बेटी माया की शादी अक्तूबर में तय है और उसके लिए खरीदा गया अधिकांश सामान भी आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे लेखपाल महेश प्रसाद ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है।