{"_id":"6a15eaf3ca5dfa57830cfee7","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-168824-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के जगापुर में युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद जुटी भीड़। पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेशगंज में मंगलवार को युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगर पंचायत के हीरागंज के जगापुर निवासी मूलचंद गुप्ता (35) मंगलवार को घर में अकेले थे। परिजन किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान उनकी मौत की जानकारी भतीजे शिवम गुप्ता को हुई तो वह मौके पर पहुंचा।
चाचा को फंदे से लटका देख भतीजे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ परिजन मूलचंद को अस्पताल ले गए। वहां युवक की मौत की पुष्टि की गई। वहीं, घटनास्थल की फॉरेंसिक टीम ने जांच की और साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मायके में थे पत्नी और बच्चे
मृतक मूलचंद ठेले पर लाई चना बेचते थे। कुछ दिन पहले मूलचंद की पत्नी ज्योति बेटे कार्तिक और बेटी शुभी के साथ हथिगवां के बेती गांव स्थित मायके गई थी। मौत की सूचना पत्नी बच्चों के साथ अस्पताल पहुंची।
युवती से नजदीकी संबंध की बात
घटनास्थल पर ग्रामीणों में चर्चा रही कि मृतक का किसी युवती से नजदीकी संबंध था। फोन पर दोनों की बातचीत होती थी। इस बात को लेकर पत्नी से कई बार विवाद भी हो चुका है। फिलहाल पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
इंस्टाग्राम आईडी से आया मौत का संदेश
मृतक के भतीजे शिवम की इंस्टाग्राम आईडी पर किसी ने चाचा की मौत की सूचना भेजी। संदेश मिलने पर भतीजा भागता हुआ घर पहुंचा। भतीजे ने इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी पुलिस को दी है।