{"_id":"694d7a6f4cbf503cef070434","slug":"difficult-journey-in-fogsigns-and-white-stripes-are-missing-from-the-roads-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-155153-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कोहरे में मुश्किल भरा सफर... सड़कों से गायब हैं संकेतक और सफेद पट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कोहरे में मुश्किल भरा सफर... सड़कों से गायब हैं संकेतक और सफेद पट्टियां
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्रमुख मार्गों के साथ ही हाईवे पर सफेद पट्टियां व संकेतक नहीं लगे हैं। बिजली विभाग ने सड़क किनारे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए हैं। जिसके चलते हादसे का खतरा बना रहता है। घना कोहरे में राहगीरों व वाहन चालकों का सफर आसान नहीं है।
प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर कुसमी से लेकर सोनावां तक सफेद पट्टियां गायब हो गई हैं। देवकली से लेकर निर्मल तिराहे तक गड्ढों भी बने हैं। बुधवार की रात ही एमडीपीजी कॉलेज के सामने गड्ढे में बाइक लेकर स्टेशन रोड के अफसर अली गिर गए थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
इधर, नगर पालिका के जिम्मेदार भी सड़कों पर हादसों को रोकने के लिए कोई खास इंतजाम न कर सके। भंगवा चुंगी से कचहरी, भरत चौक से राजापाल चौराहा, सदर बाजार से केपी कॉलेज, अंबेडकर चौराहे से मीराभवन के साथ ही सगरा से सुखपालनगर तक सफेद पट्टियां गायब हैं।
बिजली विभाग ने खोदकर छोड़ दिया गड्ढा
कचहरी से भंगवा चुंगी मार्ग पर सड़क किनारे बिजली विभाग 33 हजार केवी का तार डाल रहा है। मां दुर्गा मंदिर व कचहरी मस्जिद के सामने करीब 20 दिन से गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। खोदकर छोड़े गए गड्ढों से कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
चौराहे से गायब हो गए संकेतक
राजापाल चौराहे से संकेतक गायब हो गए हैं। यातायात विभाग की ओर से शहर के चौराहों पर तीन माह पहले फ्लैक्सिबल डिवाइडर लगाए गए थे। चमकदार फ्लैक्सिबल डिवाइडर से चालकों को चौराहा दूर से नजर आ जाता था लेकिन ये भी अधिकांश चौराहों से गायब हो चुके हैं।
सड़क किनारे मोरंग भी जानलेवा
शहर के कटरा रोड, मीराभवन, सदर बाजार, चिलबिला, महुली, जोगापुर व भंगवा चुंगी से कचहरी की ओर जाने वाले मार्ग पर कई जगहों पर मोरंग रखा हुआ है। जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। कुछ दिन पहले ही नगर पालिका ने कार्रवाई की लेकिन बाद में अभियान रुक गया।
बोले अफसर
हाईवे पर जहां सफेद पट्टियां व संकेतक नहीं लगे हैं, उन्हें जल्द सुधरवाया जाएगा। - विकास सिंह, एक्सईएन, एनएच सुल्तानपुर
Trending Videos