{"_id":"6a47f861133045f9170510ec","slug":"dilapidated-poles-and-transformers-kept-in-the-open-will-pose-a-problem-during-the-rains-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-171902-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जर्जर खंभे व खुले में रखे ट्रांसफार्मर, बारिश में बनेंगे मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जर्जर खंभे व खुले में रखे ट्रांसफार्मर, बारिश में बनेंगे मुसीबत
विज्ञापन
अजीतनगर शिशु मंदिर रोड पर स्थित जर्जर पोल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर स्थित प्रमुख बाजारों और मार्गों के बगल लगे जर्जर खंभे व खुले ट्रांसफार्मर बारिश में मुसीबत बनेंगे। आंधी और बारिश के दौरान इनमें करंट उतरने का भी खतरा रहेगा।
वहीं, बीते साल विभागीय अफसरों ने जर्जर बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर को हटाने का दावा किया था लेकिन वह भी नहीं हुआ। वहीं, गर्मी में लोहे के जर्जर खंभों को विभागीय अफसरों ने प्लास्टिक पाइप से ढक कर कोरम पूरा कर दिया। ऐसे में आंधी व बारिश में यह मुश्किल करेंगे।
जिले में अप्रैल 2025 तक रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) तहत 332 करोड़ रुपये खर्च कर बिजली के खंभे, तारों और ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने का दावा किया था।
विज्ञापन
अनइलेक्ट्रीफाइड हाउस होल्ड योजना के तहत जिले में करीब 70 करोड़ की लागत से बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर व तारों को बदला जा रहा है। इसके बावजूद जर्जर खंभों व खुले में रखे ट्रांसफार्मर को दुरुस्त नहीं किया गया।
इन जगहों पर अधिक दिक्कत
बाबागंज, सिनेमा रोड, श्याम बिहारी, अजीत नगर शिशु मंदिर रोड, पंजाबी मार्केट में कई जर्जर लोहे के खंभे लगे हुए हैं, जो नीचे से जंग के कारण सड़ चुके हैं। वहीं, भंगवाचुंगी, बलीपुर, विवेकनगर, सदर, राजापाल चौराहा समेत अन्य जगहों पर खुले में ट्रांसफार्मर रखे गए हैं।
वर्जन
बाबागंज में हाईवे के किनारे कई लोहे के खंभे जर्जर हैं। चौक के लेकर भंगवाचुंगी, बलीपुर व विवेक नगर के पास सड़क के किनारे रखे ट्रांसफार्मर को जाली से ढका नहीं गया। कई बार शिकायत की गई लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला।
- एके मखीजा, व्यापारी
......
पंजाबी मार्केट में कई खंभे जर्जर हो चुके हैं। तारों के वजन से खंभे एक तरफ झुक गए हैं। सदर तहसील के सामने ट्रांसफार्मर खुला है। यहां पर हर दिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। बारिश में करंट उतरने का खतरा रहता है। - अर्पित खंडेलवाल
.........
वर्जन:-
शहर के प्रमुख बाजारों में जहां पर जर्जर खंभे हैं, उनका सर्वे कराया जाएगा। खुले ट्रांसफार्मर को जाली लगवाकर दुरुस्त कराया जाएगा।
- राम आसरे प्रसाद चौरसिया, एक्सईएन